दादरी के बाद अब मैनपुरी में गो हत्या की अफवाह के चलते भड़की हिंसा
आगरा। उत्तर प्रदेश के दादरी में अखलाक की हत्या के बाद मैनपुरी में एक बार फिर गो हत्या की अफवाह के चलते हिंसा भड़क गयी है। यहां दो युवकों को बुरी तरह से पीटा गयी है और उनकी हालत गंभीर है।
आगरा से तकरीबन सौ किलोमीटर दूर मैनपुरी में गो हत्या की अफवाह के चलते चार लोगों को कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। जिनमें से 2 लोगों कि हालत काफी गंभीर हैं और वो अस्पताल में भर्ती हैं। जानियें कहां-कहां खा सकते हैं गोमांस और कहां नहीं
पिछले एक साल में 10 लाख गायों की तस्करी रोकी गयी है
वहीं इस घटना के बाद इलाके के हालात काफी तनावपूर्ण हैं और यहां पीएसी सहित बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। गुस्सायी भीड़ ने दर्जन भर दुकानों को आग के हवाले कर दिया
गो माता को भी नहीं छोड़ा बलात्कारियों ने
पुलिस इलाके में शांति के लिए आंशू गैस के गोले छोड़ा और भीड़ को तितर-बितर किया। दरअसल एक गाय की मौत के बाद गाय के मालिक ने गाय की खाल को बेचने के लिए इसे खाल का काम करने वालों को दे दिया।
जिस वक्त चार व्यक्ति मृत गाय की खाल निकाल रहे थे उसी वक्त कुछ लोग मौके पर पहुंचे और उनपर धावा बोल दिया। हालांकि उनमें से दो युवक भागने में सफल रहे लेकिन दो युवकों की लोगों ने बुरी तरह से पिटायी कर दी।













Click it and Unblock the Notifications