आगरा में हादसा: ट्रक ने ऑटो सवारों को कुचला, ड्राइवर समेत पांच लोगों की मौत, दर्दनाक मंजर देख सहम गए लोग
उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में शनिवार को एक भीषण हादसा हो गया। हादसे में ऑटो में सवार चालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं एक सवारी गंभीर रूप से घायल है। जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा बताया गया कि हादसे में दो पुरुष दो महिलाएं और एक बालक भी शामिल है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त ऑटो को किनारे करवाई। वही जानकारी के बाद जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी भी घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे के बाद जो भी वहां पहुंच दर्दनाक मंजर देखकर उसकी रूह कांप उठी।

दरअसल, शनिवार को एक ऑटो चालक सवारियां लेकर सिकंदरा थाना क्षेत्र के भगवान टॉकीज से सिकंदरा की तरफ जा रहा था। बताया जा रहा है कि दिल्ली नेशनल हाईवे पर उस भारी वाहनों की लंबी कतार लगी उसी थी। उसी समय ऑटो चालक ऑटो लेकर ट्रक ओवरटेक करते हुए आगे बढ़ा।
प्रत्यक्ष दर्शियों द्वारा बताया गया कि आगे चल रहे ट्रक ने ब्रेक लगा दिया और ब्रेक लगने के बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पिचक गया और उसमें बैठी सवारियां दब गईं। घटनास्थल पर के आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर ट्रक चालक ट्रक रोका लेकिन तब तक उसमें सवार चालक और एक महिला समेत कुल पांच लोगों की मौत हो चुकी थी।
दुर्घटना के बाद चौराहे पर मौजूद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को किनारे करवाने के साथ उसमें दबे लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाली। बताया गया कि अभी तक हादसे में मरने वालों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे में एक घायल महिला जीवित थी, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस द्वारा बताया गया की प्रथम दृश्य ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दुर्घटना में ऑटो चालक द्वारा लापरवाही की गई है। फिलहाल मृतकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद मृतकों के परिजनों को सूचना देने के बाद परिजनों के आने पर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई शुरू की जाएगी।
देखें Video-
सीएम योगी द्वारा जताया गया दुख
आगरा में हुए सड़क हादसे की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दुःख व्यक्त करने के साथ ही मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा निर्देशित किया गया की दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराया जाए। मुख्यमंत्री द्वारा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की गई।












Click it and Unblock the Notifications