बहू ने सास का गला दबाकर मारा और रोकर लोगों से कहने लगी- मां चल बसी
Agra news, आगरा। यूपी में आगरा के थाना सदर के नैनाना जाट गांव में एक कलयुगी बहू ने अवैध संबंधों में रोड़ा बनने पर अपनी सास की गला दबा कर हत्या कर दी। सास की मौत के बाद घंटों पंचायत चलने के बाद आखिरकार मृतका के बेटे ने अपनी पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कलयुगी बहु को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार नैनाना जाट निवासी यूनुस की पत्नी शहनाज और उसकी मां रूपमती के बीच आये दिन विवाद होता था। यूनुस के अनुसार, उसकी पत्नी शहनाज के एक व्यक्ति से अवैध संबंध थे जिस कारण कई बार विवाद हो चुके थे। सास रोक-टोक करती थी जिससे परेशान होकर बीती रात उसने सास की गला दबा कर हत्या कर दी और रो-रोकर सास की स्वाभाविक मौत का हल्ला मचा दिया।

जब सबने मृतका के गले पर निशान देखे तो उन्हें हत्या का शक हुआ। इसके बाद सुबह से उनके गांव में पंचायत चलती रही और राजीनामे का दबाव बनाया जाने लगा पर यूनुस और उसका पुत्र नहीं माना। आखिरकार उन्होंने थाना सदर में तहरीर देकर कार्रवाई की बात कही। सीओ सदर विकास जायसवाल के अनुसार महिला को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications