पति ने मरते-मरते बताया- पत्नी रात में गिलास में दूध लेकर आई थी...

आगरा। यूपी में आगरा के थाना बरहन क्षेत्र के गांव नगला सुखदेव में एक पत्नी ने अपने पति को दूध में जहर मिला कर दे दिया जिसके बाद देर रात पति की मौत हो गई लेकिन मरने से पहले युवक ने पत्नी की करतूत का खुलासा कर दिया। बयान में कहा है कि उसकी पत्नी ने उसे दूध में जहर मिला कर दिया है और 4 दिन पहले ससुरालियों ने युवक के परिजनों के साथ मारपीट की थी।

A husband given poison in milk by wife

मामला शुक्रवार रात की है। थाना बरहन के नगला सुखदेव गांव के निवासी अवधेश की तबीयत अचानक खराब हो गई और जब तक परिजन कुछ समझ पाते अवधेश की मौत हो गई लेकिन मरने से पहले अवधेश ने बयान दिया है और बताया कि उसकी पत्नी ने ही उसको दूध में जहर मिलाकर दिया था।

मृतक के परिजनों के अनुसार, अवधेश की शादी करीब 14 माह पहले जलेसर के गांव नगला अनी की नवली देवी से हुआ था। दीपावली पर उनके यहां एक पुत्र का जन्म हुआ तब से ही दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। जिसके बाद घटना के 4 दिन पहले पत्नी के मायके पक्ष के लोगों ने मृतका अवधेश के परिजनों के साथ मारपीट की थी। घटना की सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

आगरा लोकसभा क्षेत्र के बारे में जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+