IG ने लिफाफा खोला तो मिला 500 रु का चेक, इनाम भेजनेवाले ने वजह भी लिखी
आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) को एक अनोखा सम्मान मिला है। यह सम्मान सरकार या पुलिस विभाग ने नहीं दिया, बल्कि एक आम आदमी ने दिया है। आम आदमी ने आईजी की कार्यप्रणाली से खुश होकर उन्हें एक प्रशंसा पत्र और 500 रुपये का चेक भेजा है। दरअसल, आईजी सतीश गणेश आगरा के हाईवे पुलिस थाने पहुंचे थे और पुलिस के काम करने के तरीके की जांच की थी। उनकी ये कार्यशैली एक शख्स को बहुत पसंद आई और यही कारण है कि उन्होंने आईजी को ये चेक भेजा है।

मीडिया खबरों के अनुसार, आईजी सतीश गणेश के आवास पर गुरुवार को एक लिफाफा आया। उन्होंने जब लिफाफा खोला तो उसमें एक 500 रुपये का चेक और प्रशंसा पत्र रखा था। वह यह देखकर हैरान रह गए कि चेक और पत्र उनके किसी वरिष्ठ अधिकारी ने नहीं बल्कि एक आदमी की तरफ से उन्हें मिला है। बता दें कि आईजी को प्रशंसा पत्र और चेक भेजने वाले शख्स का नाम विजयपाल सिंह है, वह एटा का रहने वाला है। विजयपाल ने पत्र में लिखा है कि उन्होंने अखबार में आईजी की कार्यशैली के बारे में पढ़ा था। उन्होंने लिखा, 'अक्सर देखा जाता है कि पुलिस थाने में गरीब और असहाय लोगों का मुकदमा नहीं लिखा जाता और उनको थाने से भगा दिया जाता है. आपकी कार्यशैली से खुश होकर मैं 500 रुपये बतौर इनाम चेक के माध्यम से भेज रहा हूं।'

ये था पूरा मामला
दरअसल आगरा के आईजी सतीश गणेश बिना सरकारी गाड़ी और वर्दी के पुलिस थाने में पहुंच गए। वहां उन्होंने अपना परिचय कर्नल सतीश कुमार का दिया। पुलिस वालों को उन्होंने बताया कि उनकी कार से लैपटॉप चोरी हो गया है। इससे पहले उन्होंने 100 नंबर पर भी फोन कर चोरी के बारे में बता दिया था। जब उन्हें लोकेशन शेयर करने के लिए बताया गया तो आईजी ने कहा कि उनके पास स्मार्ट फोन नहीं है। ऐसा बता कर वे मथुरा के हाईवे पुलिस स्टेशन पहुंचे गए थे। जिसके बाद एसएचओ ने तुरंत उनकी एफआईआर लिखने का निर्देश दिया, जिससे खुश होकर उन्होंने अपनी पहचान बताई और अधिकारी को सम्मानित किया था।
-
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट?












Click it and Unblock the Notifications