आगरा: एक चम्मच दूध के लिए दंपति ने विकलांग मां और बच्चे को रॉड से पीटा
आगरा। मोहब्बत के शहर आगरा में एक दिल झंकझोर कर रख देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दंपति ने एक विकलांग नौकरानी व उसके बच्चे को लोहे की रॉड से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसके बेटे ने मिल्क पाउडर के डिब्बे से एक चम्मच मिल्क पाउडर निकाल कर खा लिया था।

इतना ही नहीं दंपति ने उन्हें पीटने के बाद कमरे में बंधक बना लिया। इस बात से दंपति इतना गुस्सा गये कि उन्होंने बच्चे पर चोरी का आरोप लगा दिया और पिटाई शुरु कर दी।
बच्चे को पिटता देख विकलांग मां उसे बचाने के लिए पहुंची तो दंपति ने उसे भी लोहे के रॉड से पीटना शुरू कर दिया और दोनों को अधमरा कर दिया। इस घटना के सामने आने के बाद आस पड़ोस के लोगों में काफी नाराजगी है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications