आज का मंत्रः इस मंत्र का करेंगे जाप तो दुर्घटना से होगा बचाव

नई दिल्लीः जब भी हम सफर करते हैं तो हमारे साथ कभी भी कोई भी दुर्घटना घट सकती है। दुर्घटना के लिए कई लोग इंश्योरेंस भी करते हैं। ताकि दुर्घटना की स्थिति में उनके परिवार की आर्थिक हालात पर कोई असर न पड़े। वहीं ज्योतिषियों का दुर्घटना के बारे में कुछ और ही मानना है। कहा जाता है कि अगर कोई इस मंत्र का लगातार जाप करता है तो वो दुर्घटना से बच सकता है। आज हम आपके लिए लाए हैं दुर्घटना से बचना वाला मंत्र-

स्थिर मंत्र के नाम के नाम से जाना जाता

स्थिर मंत्र के नाम के नाम से जाना जाता

इस मंत्र को स्थिर मंत्र के नाम के नाम से जाना जाता है। यह मंत्र है- 'यावत कर्म समाप्तिः स्यात् तावत् त्वं स्थिरोभव' ज्योतिषियों का कहना है कि इस मंत्र का जाप सच्चे मन से करने वाले को कभी दुर्घटना का सामना नहीं करना पड़ता।

बुधवार के दिन से शुरू करना चाहिए जाप

बुधवार के दिन से शुरू करना चाहिए जाप

इस मंत्र का जाप बुधवार के दिन से शुरू करना चाहिए। मंत्र की शुरुआत शाम के समय से करनी चाहिए। मंत्र का जाप करते समय ध्यान रहे। आपका मुख उत्तर दिखा की ओर होना चाहिए.। उत्तर दिशा की ओर मुख करके तीन बार इसका उच्चारण करना चाहिए।

धन की बचत के लिए करें लक्ष्मी जी के मंत्र का

धन की बचत के लिए करें लक्ष्मी जी के मंत्र का

दुर्घटना के साथ-साथ कई लोगों के पास धन की कमी होती है। इसके लिए लक्ष्मी जी का जाप करने की सलाह दी जाती है। ऊं महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णुपत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मीः प्रचोद्यात् मंत्र का जाप करने से आपकी बचत में वृद्धि होगी। ज्योतिषियों का कहना है कि इस मंत्र का जाप उत्तर दिशा की ओर मुख करके संध्या काल में 7 दिन लगातार 3 बार इसका उच्चारण करना चाहिए। अगर आप लगातार ऐसा करते हैं तो आप बचत की ओर अग्रसर हो जाएंगे। आपके जीवन की कई समस्याएं दूर हो जाएंगी।

खुश होंगे अधिकारी

खुश होंगे अधिकारी

इसके अलावा अगर आप अपने अधिकारी को खुश करना चाहते हैं तो इस मंत्र का जाप कर सकते हैं। कहा जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से आपके अधिकारी खुश हो जाएंगे। ये हैं अधिकारी को खुश करने का मंत्र - ''एलालवंग संयुक्तम् ताम्बूलं प्रतिगृह्यताम्'' इस मंत्र के जाप से आपके अधिकारी आपसे खुश हो जाएंगे। इस मंत्र के जाप की शुरुआत रविवार के दिन से करनी चाहिए। मंत्र का जाप हमेशा संध्या काल में ही करना चाहिए। उत्तर दिशा की मुंह करके लगातार सात दिनों तक इस मंत्र का जाप करने से अच्छे परिणाम मिलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+