मुजफ्फरनगर हिंसा: अखिलेश ने झाड़ा पल्ला, कहा राजनीतिक साजिश के तहत भड़काई गई हिंसा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश का मुजफ्फरनगर और उसके आसपास का इलाका जल रहा है। दो दिन पहले भड़की हिंसा अब तक शांत नहीं हुई है। इस हिंसा में अबतक 31 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। सुरक्षाबलों का जत्था चप्पे-चप्पे पर तैनात है। हिंसा को अब सियासी रंग दिया जा रहा है।
विरोधी जहां इसे अखिलेश सरकार की नाकामी बता रहे है तो वही प्रदेश की स पा सरकार इसे राजनीतिक साजिश करार दे रही है। सरकार के मुताबिक मुजफ्फरनगर में शान्ति बहाली के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ अधिकारियों को हटाकर उनकी जगह नए अधिकारियों को तैनात किया गया है। राज्य सरकार मुजफ्फरनगर में शान्ति-व्यवस्था स्थापित करने तथा अभी तक हुए नुकसान को आगे न बढ़ने देने के लिए काम कर रही है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाईचारा बिगाड़ने वाले दंगाईयों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएंगी। हलांकि उन्होंने कहा कि कुछ पार्टियां एवं लोग राज्य सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की साजिश कर रही हैं लेकिन ऐसे तत्वों को सफल नहीं होने दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि मुजफ्फरनगर एवं इसके आसपास के जनपदों में पर्याप्त पुलिस बल के अलावा केन्द्रीय बल भी तैनात किए गए हंै। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने हज यात्रियों की बस को हरी झण्डी दिखाकर एयरपोर्ट के लिए रवाना किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगर विकास, अल्पसंख्यक कल्याण एवं हज मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा कि कुछ लोग सरकार एवं संविधान से अपने आपको ऊपर समझते हैं और ऐसे लोग समाज में वर्षो से कायम भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण को समाप्त कर अपना हित साधने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में हज हाउस के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि अगली बार वहां से भी हज यात्री रवाना हो सकें। इस अवसर पर मौलाना सैय्यद मोहम्मद राबे हसनी नदवी ने भी हज यात्रियांे को सम्बोधित किया।












Click it and Unblock the Notifications