मुजफ्फरनगर हिंसा से बिगड़े हालात, मायावती ने की राष्ट्रपति शासन की मांग

लखनऊ। छोटी सी चिंगारी कैसे अंगारा बन जाती है इस बात का अंदाजा मुजफ्फरनगर में जारी हिंसा से लगाया जा सकता है। मुजफ्फरनगर दंगों के बाद अब प्रदेश की सपा सरकार कटघरे में आ गई है। विपक्षियों के साथ-साथ राज्यपाल बीएन जोशी ने भी अखिलेश सरकार पर सवाल खड़ा कर दिया है।

हिंसा रोकने में नाकाम प्रदेश सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद हो रहे है। साथ ही तमाम राजनीतिक पार्टियां यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर रही हैं। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भी अखिलेश सरकार पर हमला बोलते हुए यूपी सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है।

Mayawati

मायावती ने राज्यपाल बीएन जोशी ने मुलाकात कर प्रदेश में पैदा हुए हालात को देखते हए राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। मायावती ने अखिलेश सरकार पर जमकर निशाना साधा और दंगों के लिए अखिलेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

मायावती ने अपनी दलील देते हुए कहा कि प्रदेश में हालात बेकाबू हो गए है। ऐसे में राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए। मायावती ने सपा और बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन की मिलीभगत से ये दंगे हो रहे हैं। मुजफ्फरनगर दंगे को लेकर सभी पार्टियों ने यूपी के सीएम अखिलेश यादव पर हमला बोल दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+