हरियाणा में मोदी के 'रण' में शामिल होंगे टीम अन्ना के वीके सिंह
नयी दिल्ली। बीजेपी के चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 सिंतबर को हरियाणा के एक समारोह में हिस्सा लेने वाले है। समारोह पूर्व सेनाकर्मियों के लिए रखा गया है। लेकिन इस समारोह की खासियत है कि इसमें मोदी के साथ-साथ अन्ना के सहयोगी और पूर्व सेनाध्यश्र जनरल वीके सिंह शामिल होने वाले है।
एक मंच पर दी दोनों होंगे।एक मंच पर बीजेपी और अन्ना के सहयोगी के आने से राजनीतिक हलचल शुरु हो गई है। पूर्व थलसेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के रेवाड़ी में 15 सितंबर को होने वाली पूर्व सैन्यकर्मियों के एक समारोह में मुख्य अतिथि को तौर पर शामिल होने वाले है।

बीजेपी की हरियाणा इकाई ने पार्टी के पूर्व सैन्यकर्मी प्रकोष्ठ ने मिलकर इस समारोह का आयोजन किया है। इस समारोह में जनरल वीके सिंह को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है।
हलांकि राजनीति का बाजार इसलिए भी गरम है क्योंकि अन्ना के सहयोगी वीके सिंह ने हाल ही में किसी राजनीतिक दल से जुड़ने की आशंका जाहिर की थी। ऐसे में मोदी के साथ मंच साझा करने से इस कयास को और बल मिल गया है।












Click it and Unblock the Notifications