भारतीय लेखिका सुष्मिता बनर्जी की अफगानिस्तान में हत्या

काबुल| भारत की चर्चित लेखिका सुष्मिता बनर्जी की अफगानिस्‍तान के पाक्तिया प्रांत में उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। सुष्मिता बनर्जी (49 वर्ष ) ने एक अफ‍गानी व्‍यवसायी से विवाह किया था। बीबीसी ने पुलिस के हवाले से गुरुवार को यह खबर दी है। बनर्जी (49 वर्ष) की हत्या उनके घर के बाहर की गई। वर्ष 1995 में तालिबान की पकड़ से निकलने की नाटकीय घटना पर लिखी किताब बेस्ट सेलर हुई थी और उस पर 2003 में बालीवुड में एक फिल्म भी बनी थी।

बनर्जी हाल ही में अपने पति के साथ रहने के लिए अफगानिस्तान गई थीं। 'एक काबुलीवाले की बंगाली पत्नी' नामक किताब से बनर्जी भारत में बहुत प्रसिद्ध हो गईं थीं। इस किताब में अपने पति जांबाज खान के साथ अफगानिस्तान में रहने और तालिबान के चंगुल से बच निकलने की कहानी है।

Afghanistan map

इस किताब पर 2003 की बालीवुड फिल्म 'एस्केप फ्राम तालिबान' बनी। इसमें प्रमुख भूमिका मनीषा कोइराला ने निभाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+