किसी भोंदू और पप्पू को देश चलाने का हक नहीं है: बाबा रामदेव
नई दिल्ली। भारत के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी को समर्थन देने की बात पहले भी कह चुके बाबा रामदेव ने इस बार चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर भाजपा ने मोदी को पीएम पद का प्रत्याशी घोषित न किया तो वह किसी भी हालत में भाजपा का समर्थन नहीं करेंगे। दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में रामदेव ने कहा कि देश को चलाने के लिए आज एक महानायक की जरूरत है और मोदी में वह सामर्थ्य है कि वह देश चला सकें। रामदेव ने तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों को फेसबुक और ट्विटर पर पप्पू और भोंदू कहा जा रहा है, उन्हें देश की कमान संभालने का कोई हक नहीं है।
रामदेव पहले भी मोदी को प्रधानमंत्री घोषित करने की बात कह चुके हैं लेकिन भाजपा के बड़े नेताओं में इस बात की सहमति नहीं बन पा रही है। वहीं कल शिक्षक दिवस के मौके पर बोलते हुए मोदी ने कहा था कि 'मैं प्रधानमंत्री बनने के सपने नहीं देखता, मैं काम करने में यकीन रखता हूं और गुजरात की जनता ने मुझे 2017 तक प्रदेश संभालने का काम दिया है।

मोदी के पीएम पद के बयान पर रामदेव ने कहा है कि मोदी अपना काम करने में यकीन रखता है, वह किसी पद के बारे में नहीं सोंचता है। उन्होने कांग्रेस की निंदा करते हुए कहा है कि आज देश जिस स्थिति में हैं, वहां से उसे एक 'महानायक' की जरूरत है और देश के लोगों को मोदी में ही वह महानायक दिखता है।
बाबा रामदेव ने उच्च स्वर में कहा है कि आज देश की भी यही आवाज है, मोदी लाओ, देश बचाओ।












Click it and Unblock the Notifications