बेटी प्रियंका के साथ मेडिकल चेकअप के लिए अमेरिका रवाना हुईं सोनिया
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी स्वास्थ्य जांच के लिए सोमवार को अमेरिका रवाना हो गईं। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि प्रियंका वाड्रा भी सोनिया के साथ गई हैं। सोनिया नियमित वार्षिक स्वास्थ्य जांच के सिलसिले में अमेरिका गई हैं।
सोनिया गांधी का 2011 में किसी अज्ञात बीमारी के कारण अमेरिका में ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद पिछले वर्ष भी वह उसी बीमारी के सिलसिले में स्वास्थ्य जांच के लिए अमेरिका गई थीं। बीते 26 अगस्त को जब लोकसभा में खाद्य सुरक्षा विधेयक पर चर्चा हो रही थी, उसी दिन सोनिया की तबीयत बिगड़ गई थी, और उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था।

हालांकि सोनिया को उसी रात एम्स से छुट्टी मिल गई थी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि अमेरिका में इलाज के बाद सोनिया गांधी को कुछ समय बाद ही वापस चेकअप के लिये जाना था मगर वो नहीं जा सकीं। हालांकि ये रूटीन चेकअप है इसलिये सोनिया गांधी ने ये फैसला किया है कि वो जल्द ही देश वापस आ जायेंगी।












Click it and Unblock the Notifications