बोइंग सी-17 के शामिल होने से और शक्शिाली हुई इंडियन एयर फोर्स
गाजियाबाद। भारतीय वायु सेना अब किसी भी दुश्मन के छक्के छुडाने में एक कदम और आगे बढ़ गई है क्योंकि भारतीय वायुसेना ने सोमवार को औपचारिक रूप से भारी मालवाहक विमान बोइंग सी-17 ग्लोबमास्टर 3 को अपने बेड़े में शामिल कर लिया है। भारत ने अमेरिका से 10 सी-17 विमान खरीदने का सौदा किया है।
इसमें से तीन विमान भारत को हासिल हो चुके हैं और दो इस वर्ष के अंत तक मिल जाएंगे। शेष पांच विमानों की आपूर्ति 2014 में होगी। विमानों का यह बेड़ा गाजियाबाद के हिंडन वायुसेना अड्डे पर स्थित होगा।













Click it and Unblock the Notifications