उद्धव ने कहा इम्‍पोर्टेड हैं सोनिया गांधी, इटली वापस जायें

मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी अब अपने पिता बाल ठाकरे जैसी बेबाक वाणी बोलने लगे हैं। इस बार उन्‍होंने हमला किया है यूपीए अध्‍यक्ष सोनिया गांधी पर, यह कहकर कि वो 'इम्‍पोर्टेड नेता' हैं, उन्‍हें उनके अपने देश इटली भेज देना चाहिये।

नागपुर के पास रामटेक मंदिर में शिवसैनिकों की बैठक को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने पहले तो रामटेक के सांसद मुकुल वासनिक पर हमला बोला। क्षेत्र में तमाम खामियां गिनाने के बाद वो सीधे सोनिया गांधी पर आ गये और बोले सोनिया तो इम्‍पोर्टेड नेता हैं, उन्‍हें देश में रहने का कोई अधिकार नहीं। बेहतर होगा अब वो अपने देश इटली वापस चली जायें। इसके बाद उद्धव ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधा।

Sonia Gandhi an imported leader: Uddhav Thackeray

उद्धव ने कहा प्रधानमंत्री को ऐसे समय में राज्‍यसभा में खड़े होकर खुद को कमजोर दर्शाना ठीक नहीं है, जब सरहदों पर एक तरफ से पाकिस्‍तान और दूसरी तरफ से चीन घुसपैठ कर रहा हो। अच्‍छा होता अगर मनमोहन सिंह विपक्षी दलों के बजाये पाकिस्‍तान या चीन पर आक्रामक होते, जो लगातार हमारी भूमि पर कब्‍जा करने की फिराक में रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+