अब डीजल 5 रुपए, LPG होगी 50 रुपए महंगी

नई दिल्‍ली। देश भर में पेट्रोल के दाम में करीब ढाई रुपए के इजाफे के बाद अब डीजल और रसोई गैस भी महंगी होने जा रही है। खास बात यह है कि डीजल के दाम एक दो रूपए नहीं बल्कि चार से पांच रुपए प्रति लीटर तक बढ़ेंगे। वहीं एलपीजी के दामों में पांच-दस नहीं बल्कि पूरे 50 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा होगा।

इस संबंध में पेट्रोलियम मंत्री वीरप्‍पा मोइली ने प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखा है। पत्र में सरकार को हो रहे 180,000 करोड़ रुपए के घाटे को पूरा करने के लिये ईंधन के दामों में वृद्धि की बात कही गई है। इस बढ़ोत्‍तरी में गरीब को भी नहीं बक्‍शा जायेगा, उसे भी मिट्टी के तेल यानी केरोसीन के लिये 2 रुपए ज्‍यादा देने होंगे।

Diesel price set for sharp hike as Moily writes to PM

मोइली ने अपने पत्र में लिखा है कि ईंधन के दामों में वृद्धि रुपए में आयी गिरावट की वजह से करनी पड़ रही है। उन्‍होंने लिखा कि अंतर्राष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमत बढ़ने के कारण एक लीटर डीजल में सरकार को 12.12 रुपए का घाटा हो रहा है। भारत कुल खपत का 80 फीसदी पेट्रोल डीजल बाहर से आयात करता है। और डॉलर के मुकाबले रुपए के एक प्‍वाइंट कमजोर होने पर सरकार पर 8000 करोड़ रुपए का अतिरिक्‍त भार पड़ता है।

हम आपको बता दें कि डीजल के दाम बढ़ने के बाद कुछ ही दिनों में रेलवे भी यात्री एवं मालगाड़ी के किराये में बढ़ोत्‍तरी कर सकती है। क्‍योंकि ट्रेनों के संचालन में डीजल की व्‍यापक स्‍तर पर खपत होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+