भटकल की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, सपा नेता ने कहा आतंकी ना कहें

उन्होंने कहा कि आतंकी यासीन भटकल पर कार्रवाई सिर्फ इसलिए ना हो कि वो मुसलमान है। उन्होंने कहा कि दोष साबित होने से पहले उसे आतंकवादी कहना ठीक नहीं है। वहीं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि आंतकियों की गिरफ्तारी बिहार से ही होती है। । राज का बयान भी कमाल फारूकी से जुदा नहीं है। फर्क सिर्फ इतना है फारूकी की नजर मुस्लिम वोटों पर है, तो राज ठाकरे की नजर मराठी वोटों पर।
समाजवादी पार्टी नेता कमाल फारूखी का इस विवादास्पद बयान ने भटकल की गिरफ्तारी को राजनीतिक रंग दे दिया। कमाल फारूकी ने कहा कि सिर्फ मुसलमान होने के नाम पर यासीन भटकल पर कार्रवाई ना हो। फारूकी ने सवाल उठाया कि यासीन भटकल की गिरफ्तारी अपराध के आधार पर हुई है या फिर धर्म के आधार पर?उन्होंने कहा कि अगर वो आतंकी तो उसे माफ नहीं किया जाना चाहिए लेकिन अगर उसे सिर्फ इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि वो एक मुसलमान है तो पुलिस को फिर एहतियात बरता चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications