बम डिफ्यूज करने के दौरान हुआ धमाका, 1 पुलिस कर्मी की मौत, 2 घायल

एक अधिकारी ने बताया, "बम को निष्क्रिय करने के दौरान विस्फोट हो जाने से एक पुलिसकर्मी मारा गया और दो अन्य घायल हुए।" अलीपुरद्वार उप संभाग के चौपोठी में गुरुवार सुबह टाइमर लगा बम एक साइकिल में रखा पाया गया था।
अलीपुरद्वार उप संभाग के पुलिस अधिकारी बिस्वासचंद ठाकुर ने कहा, "हमें शक है कि बम रखने के पीछे केएलओ (कामतापुर लिबरेशन ऑर्गेनाइजेशन) का हाथ है।"इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटना से करीब सप्ताह भर पहले ही 18 अगस्त को जिले के बारोभिसा क्षेत्र में भूटान जाने वाली एक बस में हुए विस्फोट की घटना में सात लोग घायल हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications