किरण ने ठुकराया केजरीवाल का ऑफर
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने किरण बेदी को ऑफर दिया था कि वह आने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी की तरफ से चुनाव लड़े, लेकिन किरण ने इसे ठुकरा दिया है। केजरीवाल का कहना है कि किरण जी मेरी बड़ी बहन की तरह हैं मैंने उनसे अनुरोध किया था कि वह हमारे साथ आ जाएं लेकिन वह राजनीति में न उतर कर अन्ना के साथ मिलकर ही देश और समाज की सेवा करना चाहती हैं।
इस पर किरण बेदी ने कहा कि मैं स्वभाव से ही नॉन पॉलिटिकल हूं, इसलिए मैंने मना कर दिया।

अरविंद केजरीवाल और किरण बेदी ने अन्ना हजारे की टीम से एक साथ ही शुरूआत की थी लेकिन पिछले नवंबर में केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी का ऐलान कर दिया। केजरीवाल का कहना था कि देश की जनता की मांग पर ही उन्होने पार्टी बनाई है।












Click it and Unblock the Notifications