Pics: धूम-धाम से मनायी गयी कृष्ण-जन्माष्टमी
बैंगलोर। भगवान विष्णु के दस अवतारों में से एक और पूर्णावतार भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन जन्माष्टमी बुधवार को देश-विदेश में पूरे उत्साह से मनाया गया। मुख्य समारोह श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में आयाजित किया गया जहां दुनिया के विभिन्न हिस्से से श्रद्धालु जन्मोत्सव में भाग लेने के लिए पहुंचे।
मथुरा और वृंदावन के अलावा के अलावा उत्तर प्रदेश के वाराणसी, कानपुर, इलाहाबाद, आगरा आदि शहरों में भी जन्माष्टमी के मौके पर समारोह आयोजित किए गए। राज्य सरकार ने राज्य के सभी प्रमुख शहरों में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की थी। भारत के अलावा पड़ोसी देश नेपाल में भी जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों ने बुधवार को भगवान के बाल स्वरूप को दुग्ध और शहद से स्नान कराया। भगवान विष्णु के दस अवतारों में से एक श्रीकृष्ण की 5,239वीं जयंती के मौके पर उत्साही कृष्ण भक्तों की टोली ने मानव पिरामिड बनाकर 'दही हांडी' को तोड़ा।
आईये आपको दिखाते हैं जन्माष्टमी की मोहक तस्वीरें....

धूम-धाम से मनायी गयी कृष्ण-जन्माष्टमी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उमस भरे वातावरण के बावजूद सभी उम्र के पुरुष, स्त्रियां और बच्चों ने मंदिरों में प्रार्थना की।
मंदिरों को इस अवसर पर केले के पत्तों, पूलों और रंग-बिरंगी बल्वों से सजाया गया था।
बिड़ला मंदिर, दक्षिणी दिल्ली में इस्कॉन मंदिर और पुरानी दिल्ली में गौरी शंकर मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष धूम-धाम रही।

धूम-धाम से मनायी गयी कृष्ण-जन्माष्टमी
कोलकाता में मारवाड़ी, गुजराती और बिहारी समुदाय के लोगों ने बाल कृष्ण के लिए सुंदर झांकी सजाई, शहर के मध्य में स्थित गुरुसाडे रोड पर इंटरनेशनल सोसायटी आफ कृष्णा कांसियसनेस (इस्कॉन) द्वारा तैयार पारंपरिक झांकियों में वृंदावन में बड़े से झूले में झूलते भगवान कृष्ण के बाल रूप को दिखाया गया है, जिसे देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी।

धूम-धाम से मनायी गयी कृष्ण-जन्माष्टमी
एक मारवाड़ी व्यवसायी विनय श्रॉफ ने कहा, "हमारे 22 सदस्यों का संयुक्त परिवार है और हम हर साल झांकी निकालते हैं। इस साल भी हम झांकी निकालेंगे और इसमें लावारिस बच्चों ने भी हमारी मदद की है।"

धूम-धाम से मनायी गयी कृष्ण-जन्माष्टमी
बिड़ला मंदिर के प्रमुख पुरोहित रवींद्र नागर ने कहा सुबह से ही मंदिर में भक्तों के आने-जाने का तारतम्य लगा हुआ है। लोगों ने उपवास रखा है।

धूम-धाम से मनायी गयी कृष्ण-जन्माष्टमी
दिल्ली पुलिस ने प्रमुख धार्मिक स्थलों और मंदिरों और आस पास के क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और यातायात की विशेष व्यवस्था की गई थी।

धूम-धाम से मनायी गयी कृष्ण-जन्माष्टमी
जन्माष्टमी का त्योहार मध्य रात्रि को परवान चढ़ा। लोकमान्यता के मुताबिक भगवान का जन्म मध्य रात्रि को हुआ था।
पुरोहितों ने वेद मंत्रोच्चार और शंख व घंटे की ध्वनि के बीच भगवान का 'महाभिषेक' किया। बाल कृष्ण की प्रतिमा को जल और दुग्ध से स्नान कराया गया।

धूम-धाम से मनायी गयी कृष्ण-जन्माष्टमी
सुबह-सुबह पहले लोगों ने स्नान किया उसके बाद लोगों ने भगवान को पालने में रखने से पहले दूध, दही, गंगाजल, शहद और घी से स्नान कराया।

धूम-धाम से मनायी गयी कृष्ण-जन्माष्टमी
श्रीकृष्ण की ग्वाल-बालों के साथ माखन चोरी की लीला का सहज झांकी ने बच्चों से लेकर बड़ों सभी का मन मोह लिया तो दूसरी ओर श्रीकृष्ण द्वारा महाभावस्वरूपिणी श्री राधिका के चरण सेवा की दिव्य झांकी ने भक्तों को भाव-विभोर किया।

धूम-धाम से मनायी गयी कृष्ण-जन्माष्टमी
भक्तों ने पालने में झूलते ठाकुर जी का दर्शन किया। अंत में प्रसाद वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

धूम-धाम से मनायी गयी कृष्ण-जन्माष्टमी
दिन ढलने के साथ साथ मंदिरों में भक्तों की भीड़ बढ़ी। करीब पांच लाख के लगभग भक्तों ने मंदिर में कान्हा जी के दर्शन किये हैं।












Click it and Unblock the Notifications