फैशन डिजाइनर को फेसबुक पर हुआ लव, गेस्‍टहाउस में सेक्‍स के बाद धोखा, हत्‍या

28-year-old found dead at Noida guesthouse
नोएडा। राजधानी दिल्‍ली से सटे नोएडा में इश्‍क और बेवफाई का एक खूनी खेल सामने आया है। यहां के एक गेस्‍ट हाउस के कमरे में पेशे से फैशन डिजाइनर एक युवती का शव बरामद होने से हड़कम्‍प मच गया। ऐसा बताया जा रहा है कि उसके प्रेमी ने ही उसकी हत्‍या कर दी और फिर फरार हो गया। युवती के मुंह से झाग निकल रहा है जिसके बाद ये आशंका जताई जा रही है जहर देकर उसकी हत्‍याक की गई है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

प्राप्‍त जानाकारी के अनुसार मूल रूप से बर्रा (कानपुर) की रहने वाली 28 वर्षीया लुबना महमूद सेक्टर-27 स्थित पीजी में रहती थी। वह सेक्टर-26 स्थित एक एक्सपोर्ट हाउस के ऑफिस में बतौर फैशन डिजाइनर कार्यरत थी। मंगलवार देर शाम को वह अपने मित्र पनवेल (मुंबई) निवासी शहबाज एम देशमुख के साथ सेक्टर-27 के रूबीकॉन रेजीडेंसी में आई थी। साढ़े छह बजे दोनों ने कमरा बुक कराया। रात साढ़े दस बजे रात को शहबाज चला गया।

बुधवार दोपहर तक जब कमरे से कोई बाहर नहीं निकला तो गेट हाउस के मैनेजर को शक हुआ। उसने दरवाजा खोला तो लुबना कमरे के अंदर बेड पर पड़ी हुई थी और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। मैनेजर ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरन उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया मगर डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक छानबीन में जो बात सामने आई है उसके अनुसार लुबना व शहबाज की दोस्ती एक साल पहले फेसबुक पर हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। शहबाज हर सप्ताह नोएडा प्रेमिका से मिलने आता था।

पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्ट के लिये भेज दिया है। वहीं लुबना के भाई की तरफ से नोएडा सेक्‍टर 20 कोतवाली में हत्‍या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस शहबाज एम देशमुख के कॉल डिटेल्‍स खंगाल रही है और उसकी गिरफ्तारी के लिये संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+