रुपये के गिरावट से उंची हुई कारों की कीमत, जनरल मोटर्स बढ़ायेगी दाम

भारतीय बाजार में रुपये की गिरावट का असर दिखना शुरू हो चुका है। देश में एक से बढ़कर एक शानदार कारों को पेश करने वाली अमेरिका की प्रमुख कार निर्माता कंपनी जनरल मोटर्स भारतीय बाजार में अपने कारों की कीमत में बढ़ोत्‍तरी करने जा रही है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कंपनी अपने वाहनों पर लगभग 10,000 रुपये तक की बढ़ोत्‍तरी करेगी और यह नई कीमत आगामी 1 सितंबर से लागू कर दी जायेगी। आपको बता दें कि, डॉलर के मुकाबले रुपये में हो रही लगातार गिरावट के चलते वाहन निर्माता ने यह निर्णय लिया है।

rupee-fall-general-motors-hike-car-prices

आपको बता दें कि कंपनी अपनी लो‍कप्रिय हैचबैक कार, बीट और सेल पर लगभग 0.32 % और मल्‍टी परपज व्‍हीकल इंज्‍वॉय पर लगभग 1.5 प्रतिशत कीमत की बढ़ोत्‍तरी करेगी। इस समय शेवरले अपनी कारों पर भारी छूट और अन्‍य ऑफर पेश कर रही है ताकि ज्‍यादा से ज्‍यादा ग्राहकों को आकर्षित किया जा सके।

Amazing Pics• जेट विमान से भी तेज उड़ता है यह इंसान

जनरल मोटर्स इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट पी बालेंद्रन ने बताया कि, हम लगभग 2,000 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक कारों की कीमत में बढ़ोत्‍तरी करेंगे। इस समय शेवरले के बीट मॉडल की कीमत 3.89 लाख रुपये से लेकर 5.89 लाख रुपये तक है।

इसके अलावा सेल हैचबैक की कीमत 4.19 लाख रुपये से लेकर 6.70 लाख रुपये तक है। वहीं सेल सिडान की कीमत 4.99 लाख से लेकर 7.53 लाख रुपये है। इसके अलावा कंपनी की हालिया लॉन्‍च इंज्‍वॉय एमपीवी की कीमत 5.49 लाख रुपये से लेकर 8.04 लाख रुपये तक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+