आजम खान के खिलाफ तेजी से फैल रहा है अश्लील SMS

कैबिनेट मंत्री के खिलाफ इस तरह के संदेश फैलने के बाद क बार फिर वो विवादों में घिर गए है। आजम खान के खिलाफ भद्दी भाषा का इस्तेमाल करते हुए एसएमएस भेजे जा रहे हैं। जब ये एसएमएस एक स्थानीय पत्रकार को मिला तो मामला प्रकाश में आया। पत्रकार ने फौरन इसकी जानकारी पुलिस अफसरों को दी।
मामला आजम खान से जुड़ा था सो पुलिस ने भी फुर्ती दिखाते हुए नबंर ट्रेस कर लिया। सहारनपुर पुलिस पत्रकार की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक जिस नंबर से यह एसएमएस भेजा गया था वह सिम मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के गांव समसपुर निवासी महिला के नाम पर है। वहीं खुफिया एजेंसियों के आला अफसरों ने भी गांव जाकर पूछताछ की। फिलहाल मामले की तफ्तीश चल रही है। पुलिस का मानना है कि वो जल्द ही असली आरोपी के पास पहुंच जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications