टू जी घोटाले के बारे में जानकार मनमोहन ने कहा 'क्या कर सकते हैं'
नई दिल्ली। पूर्व भाजपा नेता अरूण शौरी ने टू जी स्पेक्ट्रम आवंटन में हुए घोटाले के बारे में एक वाक्या बताते हुए कहा कि जब मैनें मनमोहन सिंह को इस घटना के बारे में बताया तो वो बोले कि इसमें 'क्या कर सकते हैं। ' शौरी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि जिन पत्रकारों को इस मामले की जानकारी थी उन्होने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को राज्य सभा की गैलरी में इससे संबंधित कागजात दिखाये, इसे देखने के बाद मनमोहन सिंह ने कहा कि 'इसमें तो बड़े स्तर का भ्रष्टाचार है लेकिन उन्होने मजबूरी दिखाते हुए कहा कि क्या कर सकते है।
शौरी का कहना है कि मैंने उनसे कहा कि आप इस मामले में कुछ कर सकते हैं। कागजात देखने के बाद पहले तो उन्होने अपनी पगड़ी छुई और फिर अपनी मुश्किल जताई।

गौरतलब है टू जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले में भारत के कई सफेद पोश लोगों के नाम आये हैं, जिनमें से कुछ प्रसिद्ध पत्रकार भी हैं। मामले की जांच होने पर ए राजा को जेल भी जाना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications