मोदी से टक्‍कर लेने के लिए कांग्रेस महात्‍मा गांधी की शरण में

अहमदाबाद। नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और उनके विकास कार्यों की जनता के बीच बेहतर मार्केटिंग का जवाब देने के लिए कांग्रेस ने महात्‍मा गांधी के विचारों सत्‍य, अहिंसा का सहारा लिया है। इस योजना के तहत बताया जा रहा है कि कांग्रेस जनता के बीच यह संदेश फैलाएगी कि गांधी विचार ही देश को दिशा और नेतृत्‍व प्रदान कर सकते हैं। इसके अलावा कांग्रेस एक लाख युवाओं को जोड़कर विशाल सम्‍मेलन करेगी जिसमें राहुल गांधी और सोनिया गांधी को बुलाया जायेगा।

कांग्रेस के इस अभियान की शुरूआत पोरबंदर से हो सकती है। पार्टी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि शीर्ष नेतृत्‍व मोदी की आक्रामकता का जवाब ढूंढ रहा है और उसे उम्‍मीद है कि वह अपनी उपलब्ध्यिों और योजनाओं को जनता के बीच लाकर फिर से सत्‍ता में आने में कामयाब हो जाएगी। इसके साथ ही कांग्रेस ने सोशल मीडिया में अपनी पैठ बनाने के लिए एक टीम का भी गठन किया है। जिसके जरिये युवाओं को पार्टी से जोड़ा जा सके।

Sonia Gandhi

यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि मोदी कांग्रेस पर लगातार हमलावर होते जा रहे हैं उन्‍होने पिछले दिनों हैदराबाद में आयोजित एक रैली में कांग्रेस नेतृत्‍व पर जमकर हमला बोला था। वहीं देश के युवाओं में भी वह काफी लोकप्रिय हैं और जैसे जैसे चुनाव नजदीक आते जाएंगे मोदी, कांग्रेस के खिलाफ और भी हमले बोलेंगे ऐसे में पार्टी को गांधी वादी विचारों का ही सहारा है जो कि उसे चुनाव में सफलता दिला सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+