गोविंदा बनकर 'दही हांडी' फोडेंगे नरेन्द्र मोदी !

मुंबई। इन दिनों भारतीय राजनीति में नरेन्द्र मोदी की लहर चल रही है। जिधर देखों मोदी के नमो मंत्र की गूंज है। मोदी को अघोषित तौर पर अपना पीएम उम्मीदवार तय कर चुकी भारतीय जनता पार्टी जानती है कि उनकी चुनावी नैया को कोई अगर किनारा लगा सकता है तो वो सिर्फ और सिर्फ मोदी ही है। मोदी को आगे प्रोजेक्ट कर बीजेपी लोकसभा चुनाव में सत्ता की कुर्सी पर काबिज होना चाहती है। ऐसे में मोदी एकमात्र सहारा है।

बीजेपी पर चुनावी खुमार इस कदर चढ़ा है कि पार्टी नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को भुनाने के लिए कोई मौका गंवाना नहीं चाहती। तीज-त्यौहार को भी अब चुनावी प्रचार का जरिया बनाया जा रहा है। मोदी की लोकप्रिया को बढ़ाने में लगी बीजेपी ने जन्माष्टमी पर्व को प्रचार के तौर पर लेना शुरु कर दिया है।

 BJP distributes Narendra Modi masks to 'dahi handi' teams in Mumbai.

मोदी के प्रचार के में जुटी बीजेपी ने इस बार जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित होने वाली दही हांडी में भाग लेने वाले गोविंदाओं को गुजरात के मुख्यमंत्री और बीजेपी के चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष नरेंद्र मोदी के मुखौटे और फोटो वाली टी-शर्ट बांटी हैं। मुंबई भाजपा ने आशीष शेलार के नेतृत्व में होने वाले इस जन्माष्टी महोत्सव में भाग ले रहे करीब 350 मंडलों के गोविंदाओं को मोदी की टी-शर्ट और मुखैटे बांटे गए। ये गोविंदा इसी मुकौटे और टी-शर्ट के साथ मुबंई की मशहूर दही-हांडी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। मोदी का मुखौटा पहने ये गोविंदा मटकी फोड़ेंगे।

मुखौटा और टी-शर्ट के अलावा बीजेपी ने इन गोविंदाओं को बीमा पॉलिसियां भी बांटीं। भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया, दही हांडी मंडलों के करीब 30 हजार सदस्यों को 1.5 लाख रुपये प्रतिव्यक्ति के कवर वाली बीमा पॉलिसियां दी गई हैं। गौरतलब है कि जन्माष्टमी हिन्दुओं के लोकप्रिय त्योहारों में से हैं। हस साल महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सों में लाखों की संख्या में गोविंदा दही हांडी कार्यक्रमों में भाग लेते हैं, जहां मटकी फोड़ कर भगवान कृष्ण को याद करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+