कर्नाटक उपचुनाव में जेडीएस का पत्ता साफ, कांग्रेस ने जीती दोनों सीटें
बेंगलूर। विधानसभा चुनाव में बीजेपी के सत्ता से बेदखल करने के बाद लोकसभा के लिए हुए उप चुनाव में जनता दल सेक्यूलर को करारी शिकस्त मिली है। कांग्रेस ने जेडीएस को हराकर दोनों ही सीटों पर अपना कब्जा जमा लिया है।
कर्नाटक की मांड्या और बेंगलूर ग्रामीण लोकसभा सीटों के लिए 21 अगस्त हो डाले गए वोटों की गिनती के बाद आज इसका नतीजा आ गया। शुरुआत से ही कांग्रेस दोनों ही सीटों पर आगे चल रही थी। नतीजा घोषित होने पर दोनों सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी हुए।

कांग्रेस की उम्मीदवार और अभिनेत्री राम्या अपने प्रतिद्वंद्वी जेडीएस के सीएस पुट्टाराजू को पराजित किया, जबकि उनकी ही पार्टी के डीके सुरेश ने पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी की पत्नी अनीता कुमार स्वामी के खिलाफ जीत हासिल की।
गौरतलब है कि इन दोनों ही सीटों पर जेडीएस का कब्जा था। जेडीएस के एन चेलुवरयस्वामी और एचडी कुमार स्वामी ने क्रमश मांड्या और बेंगलूर ग्रामीण लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद ये उपचुनाव कराया गया था।












Click it and Unblock the Notifications