आज गुजरात के भाजपा नेताओं की क्लास लेंगे मोदी

इसके पहले पिछले सप्ताह मोदी ने दिल्ली मे सभी प्रदेशों के भाजपा प्रवक्ताओं और मीडिया से जुड़े लोगों को चुनावी टिप्स दिये थे।
मोदी का चुनावी कैंपेन हैदराबाद में हुई उनकी विशाल सभा से ही प्रारंभ हो चुका है, जिसमें उन्होने वर्तमान सरकार के खिलाफ हमला बोला था। गौरतलब है कि अगले साल मई में लोकसभा चुनाव हैं, ऐसे में पार्टी बचे हुए वक्त में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। चुनावों के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश में मोदी ने अपने खास सिपहसलार अमित शाह को भेजा है। वहीं कांग्रेस ने भी खाद्य सुरक्षा योजना लागू कर अपनी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications