मिस्र के राष्ट्रपति मुबारक के रिहाई के आदेश, आज हो सकते हैं आजाद

काइरो। मिस्र की एक अदालत ने के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक के जेल से रिहाई के आदेश दे दिए है। बुधवार को एक अदालत ने आदेश पारित कर होस्नी मुबारक को आजाद करने को कहा। कोर्ट के फैसले के बाद माना जा रहा है कि आज वो जेल से रिहा हो सकते हैं। दरअसल कोर्ट के रिहाई के आदेश के बाद अब उन्हें जेल में रखने का अब कोई कानूनी आधार नहीं रह गया है। ऐसे में उन्हें जल्द ही रिहा किया जा सकता है।

कोर्ट का ये फैसला ऐसे वक्त में आया है जब मिस्र में सैन्य समर्थित अंतरिम सरकार और अपदस्थ राष्ट्रपति मुर्सी के समर्थकों के बीच तनाव जारी है। गौरतलब है कि साल 2011 में जनक्रांति के कारण अपदस्थ होने वाले 85 साल के तानाशाह मुबारक को प्रदर्शनकारियों की हत्या मामले से बरी कर दिया गया।

Egyptian court orders Mubarak released from prison.

इस मामले में उन्होंने अधिकतम जेल की सजा भी पूरी कर ली है। उनके वील ने याचिका दायरर कर उनकी रिहाई की मांग की थी, जिसके बाद कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए मुबारक की आजादी के आदेश दे दिए है। हलांकि सच्चाई ये भी है कि अब मुबारक का कोई राजनीतिक भविष्य नहीं बचा है, लेकिन उनका भरोसा है कि उनके प्रति लोगों की भावनाएं उफान मार सकती है।

30 सालों तक शासन करने वाले मुबारक को सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद मिस्र में मुहम्मद मुर्सी के नेतृत्व में पहली निर्वाचित सरकार गठित हुई थी। लेकिन अब मुर्सी को अपदस्थ कर देश में सेना समर्थित अंतरिम सरकार का गठन किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+