जब भारतीय सेना के हमले में मरा सैनिक तो तिलमिलाया पाकिस्तान

इस मामले पर पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि शकमा सेक्टर, कारगिल में बीती रात भारतीय सेना द्वारा 20 अगस्त की रात 9 बजे से 21 अगस्त सुबह 4 बजे तक गोलीबारी की गई, जिसमें पाक सेना का एक जवान जख्मी हो गया है और कैप्टन मारा गया।
इसके पहले एलओसी पर पाक ने भारत विरोधी गतिविधियां जारी रखी हैं। पाक ने पिछले दिनों एलओसी पर हमला कर भारत के पांच जवानों की हत्या कर दी थी, वहीं कुछ महीनें पहले बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए दो जवानों की हत्या की थी और एक का सिर भी काट कर अपने साथ ले गये थे।
यह पहला मौका है जब भारत ने जवाबी कार्यवाई करते हुए गोलीबारी की और पाक सेना का कैप्टन मारा गया।












Click it and Unblock the Notifications