भारत पर्यटकों के लिए स्‍वर्ग और महिलाओं के लिए नर्क हैं: अमेरिकी छात्रा

वाशिंगटन। भारत में महिलाओं की खराब स्थिति तब एक बार फिर दुनिया के सामने आ गई जब शिकागो विश्‍वविद्यालय से भारत में पर्यटन के लिए आयी एक छात्रा मिशेला क्रॉस ने अपनी भारत यात्रा के अच्‍छे बुरे अनुभवों पर तैयार रिपोर्ट 'इंडिया, द स्‍टोरी यू नेवर वांटेड टू हियर' सीएनएन वेबसाइट पर प्रकाशित हुई। रिपोर्ट में मिशेला ने कहा है कि मेरी यात्रा रोमांच और बुरे दौर से गुजरी। मेरे लिए यह समझना मुश्किल है कि मैं इसे कैसे बताऊं?

मिशेला के अनुसार हम भारत में अपनी यात्रा के पहले ही दिन गणेश महोत्‍सव में जमकर नाचे जो कि हमारे लिए एक नया अनुभव था लेकिन हमारे भीड़ में शामिल होते ही कुछ लोग घेरा बनाकर हमारा वीडियो बनाने लगे, जो कि हमारे लिए बेहद शर्मनाक था। इसके अलावा मिशेला ने कहा कि क्‍या मुझे लोगों को ये बताना चाहिए कि जिन सैंडिलो की तारीफ मेरे दोस्‍त कर रहे हैं उन्‍हें खरीदने के बाद एक व्‍यक्ति मेरे पीछे पड़ गया और मुझे मजबूर होकर उसे भरे बाजार में डाटना पड़ा।

Tourist

भारत में तीन महीनें गुजारने के अनुभव पर मिशेला का कहना है कि यह अच्‍छा और बुरा दोनों ही तरह का रहा। मेरे साथ छेड़खानी, पीछा करना, भद्दे इशारे करना जैसी घटनाएं हुईं जिन्‍होने मुझे निराश किया लेकिन वहां के पर्यटन ने मेरी यात्रा को रोमांचकारी बना दिया। मुझे लगता है कि भारत पर्यटन के लिए स्‍वर्ग है लेकिन महिलाओं के लिए एक नर्क है।

मिशेल की इस रिपोर्ट को सीएनएन चैनल पर बुधवार सुबह तक 8, 00, 000 लोगों ने देखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+