टाटा नैनो अब होगी स्‍मार्ट सिटी कार: मिस्त्री

टाटा मोटर्स की खुशियों की चाभी यानी की टाटा नैनो अब पहले से और भी ज्‍यादा स्‍मार्ट होने जा रही है। जी हां, टाटा मोटर्स ने अपनी छोटी कार नैनो की बजट कार की छवी को बदलने की योजना बनाई है। अब तक दुनिया भर में यह कार सबसे सस्‍ती कार के रूप में पहचानी जाती थी, लेकिन अब कंपनी ने इसे आदर्श सिटी कार के रूप में बाजार में उतारने की योजना बनाई है।

आपको बता दें कि, कंपनी ने यह निर्णय नैनो की बिक्री में लगातार आ रही गिरावट को ध्‍यान में रखकर किया है। कंपनी नैनो की बिक्री को बेहतर बनाने की पूरजोर कोशिश कर रही है। लेकिन नैनो अपने कम फीचर्स, कम कीमत के चलते एक आम बजट वाले आदमी की कार बनकर रह गई है।

tata-nano-smart-city-car

जिसके कारण बाजार में एक खास वर्ग ही इस कार का मालिक बनना चाहता है, वहीं एक बड़ा वर्ग इस कार से अभी भी दूर है। अब कंपनी अपने नैनो में बेहतरीन और आधुनिक फीचर्स का प्रयोग कर इसकी छवी को सुधारने की योजना बना रही है। ताकि टाटा नैनो ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर सके।

Amazing Photos• जेट विमान से भी तेज हवा में उड़ता है इंसान

इस बारें में टाटा समूह के चेयरमैन साइरस पी मिस्त्री ने शेयरधारकों की 68वीं सालाना आम बैठक के मौके पर बताया कि, हम टाटा नैनो में और ज्‍यादा फीचर्स को शामिल करने की योजना पर विचार कर रहें हैं। उन्‍होनें बताया कि, नये और आधुनिक फीचर्स के बूत कंपनी नैनो को युवाओं के बीच एक आदर्श सिटी कार के रूप में पेश करने जा रही है।

गौरतलब हो कि टाटा मोटर्स अपनी नैनो को दो अन्‍य नये रूपों में बाजार में उतारने की योजना पर भी काम कर रही है। जिसमें सबसे पहले टाटा मोटर्स नैनो के सीएनजी वैरिएंट को पेश करेगी। उसके बाद टाटा नैनो के डीजल संस्‍करण को भी बाजार में पेश किया जायेगा। कंपनी का दावा है कि नई नैनो डीजल लगभग 40 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज प्रदान करेगी। जानकारों का यह मानना है कि, नैनो सीएनजी और डीजल वैरिएंट नैनो की बिक्री को बढ़ाने में पूरी मदद करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+