यूपी में माफियाओं की दबंगई, पीटे जा रहे पुलिस वाले

Police men beaten up in Ghaziabad and Etah of UP
गाजियाबाद/एटा। प्रतापगढ़ में डीएसपी जिया उल हक की हत्‍या का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि पुलिस वालों को पीटे जाने की दो बड़ी वारदातें उत्‍तर प्रदेश में घटित हुई हैं। पहली वारदात गाजियाबाद के पिलखुआ में हुई, जहां शराब माफियाओं ने डीएसपी को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। दूसरी वारदात एटा की है, जहां अपराधियों ने पुलिस बल पर हमला बोल दिया।

अखिलेश सरकार में अपराधियों के हौंसले कितने बुलंद हैं, इस बात का अंदाजा आपको इसी से हो जायेगा, कि पिलखुआ में एक अवैध शराब की दुकान पर छापेमारी करने गये पुलिस अधीक्षक अमित नागर को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया गया। उनके साथ एक एक्‍साइज इंस्‍पेक्‍टर व तीन अन्‍य पुलिसकर्मी थे। उन तीनों पर भी हथियारों से लैस लोगों ने हमला किया। यह हमला अतौली गांव में तब हुआ जब राजेंद्र सिंह की किराने की दुकान पर अवैध शराब की बिक्री को रोकने पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस पर इस हमले के दौरान गोलीबारी भी हुई।

क्‍या हुआ एटा में

एटा जिले में गोकशी के वांछित आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर हमला कर वाहनों में तोड़फोड़ की गई, जिस दौरान छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिले के जौथना थाना क्षेत्र के भरगैन कस्बे में गौकशी के वांछित आरोपियों के छिपे होने की सूचना पर मंगलवार देर शाम पुलिस जब छापा मारने पहुंची तो पुलिस टीम पर आरोपियों के करीबी लोगों ने हमला कर दिया। उनके द्वारा पुलिस पर पथराव किया गया और उनके वाहनों में तोड़फोड़ की गई। कुछ शरारती तत्वों द्वारा पुलिस पर गोलीबारी भी की गई।

हमले की सूचना पर घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल के पहुंचने के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका। पथराव में जैथरा के थाना प्रभारी इंद्रेश भदौरिया सहित छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना में एक स्थानीय व्यक्ति के भी घायल होने की खबर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय मोहन शर्मा ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि हालात फिलहाल नियंत्रण में है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस और प्रांतीय सशस्त्र बल(पीएसी) के जवानों की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम पर हमला करने वालों की पहचान की जा रही है। उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। सभी घायलों की हालत सामान्य है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+