भारत ने लद्दाख भेजा विमान तो अब अरूणाचल में घुसे चीनी सैनिक

चैनल के मुताबिक चीनी सैनिक चागलगाम में फिश टेल इलाके से यहां दाखिल हुईं, जिसकी सुरक्षा का जिम्मा भारत तिब्बत सीमा पुलिस के पास है, जब भारतीय सेना को क्षेत्र में बुलाया गया तो चीनी सैनिक वापस हो गये। वहीं भारत ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है। इस दौरान भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन ने इन बातों का खंडन किया है, कि भारत ने अपनी सीमाओं की सुरक्षा के लिए अमेरिका से मदद मांगी है। मेनन का कहना है कि भारत अपनी सीमाओं की सुरक्षा स्वयं करने में सक्षम है, हमें किसी और की मदद की जरूरत नहीं हैं। चीन ने इसके पहले भी लद्दाख क्षेत्र में घुसपैठ की थी तब भारत सरकार द्वारा कोई कड़ा कदम न उठाये जाने के कारण देश में सरकार की आलोचना की गई थी।
चीनी सैनिकों ने भारत के दौलत बेग ओल्डी में घुसपैठ करने के बाद वहां तंबू भी लगा दिये थे, जो कि सरकार द्वारा कड़ी आपत्ति करने के बाद ही हटाये गये। भारत के केंद्रीय नेतृत्व पर समय समय पर यह भी आरोप लगते रहे हैं कि सरकार चीन के मुद्दे को आम जनता से छिपाना चाह रही है क्योंकि सरकार ने मामले से जुड़ी प्रतिक्रिया पर कुछ भी साफ नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications