यूपी की मुस्लिम महिलाओं ने 'भाई' मोदी को भेजी राखी
लखनऊ। गुजरात की राजनीति से उठकर राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखने वाले गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर भले ही विरोध जारी हो, उन्हें लोकर अल्पसंख्यक समुदायों में रोष हो, लेकिन वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं उन्हें अपना भाई मानती है।
ये मुस्लिम महिलाएं मोदी को अपना रक्षक मानकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती है। वाराणसी की मुस्लिम समुदाय के एक संगठन ने मोदी के लिए दुआ मांगी और मुल्क में अमन-चैन तथा तरक्की के लिए उनका समर्थन करते हुए उनके लिए राखियां भेजी।

मुस्लिम महिला फाउंडेशन की अध्यक्ष नाजनीन अंसारी के नेतृत्व में लगभग दो दर्जन मुस्लिम महिलाओं ने एक राखी तैयार की, जिस पर मोदी का चित्र बना हुआ है। महिलाओं ने ये राखी मोदी को भेजी और उनसे मुल्क की हिफाजत के लिए आगे आने को कहा।
इतना ही नहीं इन महिलाओं ने मोदी से वाराणसी से चुनाव लड़ने की अपील की है। गौरतलब है कि बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी के वाराणसी सीट से ही चुनाव लड़ते रहे है।












Click it and Unblock the Notifications