600 किलो का आदमी बीमार, क्रेन से पहुंचाया गया अस्पताल
दुबई। साउदी अरब में खालिद मोहसिन शायरी नाम का युवक जब बीतार पड़ा तो पूरे शहर को पता चल गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराये जाने की खबरें टीवी पर फ्लैश होने लगीं, फायर ब्रिगेड से लेकर एयरपोर्ट तक प्रशासन सजग हो गया। आखिर क्यों न हो, खालिद का वज़न जो इतना ज्यादा है। जी हां खालिद जब बीमार पड़ा तो उसे उठाने के लिये स्ट्रेचर के बजाये क्रेन बुलवानी पड़ी।
दुनिया के सबसे मोटे लोगों में से एक खालिद के बीमार होने की खबर आयी, तो जिज़ान में उसके घर पर मौजूद परिवार के सदस्यों में चिंता की लहर दौड़ गई। चिंता उसके ठीक होने से ज्यादा उसे अस्पताल पहुंचाने की थी। वो भी जिज़ान के किसी अस्पताल नहीं बल्कि रियाद में, जहां के लिये डॉक्टरों ने उसे रिफर किया था। सबसे बड़ी मुसीबत यह थी कि खालिद को उठायेगा कौन, क्योंकि 600 किलो का यह व्यक्ति पिछले कई वर्षों से घर पर ही है।

मोटापे के कारण वो अपने घर से निकल भी नहीं सकता। यही नहीं उसका वज़न सह सके ऐसा बेड भी साउदी अरब में नहीं मिला, तो अमेरिका से उसे एक विशेष बेड बनवाना पड़ा। सोमवार को जब उसे अस्पताल पहुंचाया जाना था, तब स्थानीय सरकार के विशेष निर्देश पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी उसे घर पहुंचे और क्रेन के माध्यम से सीधे उस बेड को नीचे उतारा गया, जिस पर वो लेटा था। क्रेन से उठाकर वह बेड ट्रक पर रखा गया, फिर एयरपोर्ट ले जाया गया, जहां एक विशेष विमान तैयार खड़ा था। इस विमान में खालिद को बेड समेत वहां रखा गया, जहां लगेज रखा जाता है।
वीडियो में देखें कैसे पहुंचाया गया अस्पताल।












Click it and Unblock the Notifications