मुंबई लोकल ट्रेन में विदेशी महिला पर ब्लेड से हमला, पुलिस ने किया मदद से इंकार

पुलिस के मुताबिक पश्चिमी रेलवे के मरीन लाइन्स और चर्नी रोड स्टेशनों के बीच एक अज्ञात व्यक्ति ने महिला कोच में घुसकर अमेरिकी महिला मिशेल मार्क का बैग छीनने की कोशिश की। जब उसने इसका विरोध किया तो उसने ब्लेड से उसपर हमला कर दिया और उसका आई फोन छीनकर फरार हो गया। पीड़ित महिला ने जब इसकी शिकायत स्टेशन पर तैनात दो सीआरपीएफ के जवानों से की तो उन्होंने उसकी मदद करने से इंकार करते हुए कहा कि ये उनका मामला नहीं है।
बाद में दूसरे यात्रियों की मदद से पीड़ित महिला मुंबई सेंट्रल थाने में गई, जहां उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराई। महिला ने अपनी शिकायत में रेलवे सुरक्षा बल के कांस्टेबल और स्टेशन मास्टर पर मदद नहीं करने का भी आरोप लगाया है। महिला के बयान के आदार पर और स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। वहीं जीआरपी अधिकारी ने कहा कि वह इस मामले को उच्च अधिकारियों के पास लेकर जाएंगे। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है ।












Click it and Unblock the Notifications