कनाडा में महात्मा गांधी के नाम पर रखा गया सड़क का नाम
टोरंटो। कनाडा ने ऱाष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम एक सड़क का नाम रखा गया है। भारत के 67वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कनाडा के विनीपेग शहर में एक सड़क का नामकरण महात्मा गांधी के नाम पर किया गया।
कनाडा सरकार ने ये फैसला किया है। विनीपेग स्थित मानवाधिकार संग्रहालय तक जाने वाली इस सड़क को अब ऑनरेरी महात्मा गांधी वे के नाम से जाना जाएगा।

विनीपेग के मेयर सैम कात्ज ने एक समारोह का आयोजन का इस बात की घोषमा की। उन्होंने कहा कि संग्रहालय तक जाने वाले मार्ग का नामकरण मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले व्यक्ति के नाम पर किया जाना उपयुक्त होगा।
देशभक्त महात्मा गांधी आध्यात्मिक और राजनीतिक नेता थे, उनके उदार व्यक्तित्व का असर आज कई लोगों पर पड़ता है। अहिंसा और सामाजिक बदलाव की उनकी शिक्षाओं ने दुनियाभर में अत्याचार का सामना कर रहे करोड़ों लोगों को आशा की किरण दिखाई। गांधी ने निस्वार्थ तरीके से अपना जीवन मानवाधिकार को समर्पित कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications