NRI सर्वे: राहुल गांधी 4 विषयों में फेल, मोदी-जया को फुल मार्क्स
नई दिल्ली (ब्यूरो)। देश भर में नरेंद्र मोदी का ढिंढोरा पीटा जा रहा है। लंदन से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक से लोग मोदी को व्याख्यान देने के लिये बुला रहे हैं। लेकिन जो अच्छा वक्ता है, वो क्या वाकई में देश की बागडोर को संभाल सकता है, यह जरूरी नहीं। यह बात सिद्ध होती है प्रवासी भरतीयों द्वारा कराये गये एक सर्वेक्षण में। एनआरआई सर्वे ने दावा किया है कि सिर्फ नरेंद्र मोदी नहीं, बल्कि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री सेल्वी जे जयाललिता भी प्रधानमंत्री पद के लिये उपयुक्त उम्मीदवार हैं।
यह सर्वे कराया है दुबई की एक संस्था ने। सर्वे डा. पोन मोहईदीन पिचाई के नेतृत्व में किया गया है। डा. पिचई तमिलनाडु के मूल निवासी हैं, जो दुबई में रह रहे हैं। सर्वेक्षण में कई 10 पैमाने रखे गये, जिन पर राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी और जयाललिता की तुलना करने के लिये लोगों से कहा गया। प्रत्येक के लिये अधिकतम 10 अंक निर्धारित किये गये, यानी कुल अंक 100 में से दिये गये। राहुल गांधी सिर्फ और सिर्फ शिक्षा के मामले में ही 10 अंक प्राप्त कर सके, बाकी किसी भी मामले में उन्हें 7 से ज्यादा अंक नहीं मिले। वहीं नरेंद्र मोदी और जयाललिता को चार-चार विषयों में फुल मार्क्स मिले।
जब कुल 100 का योग किया गया तो राहुल गांधी को 100 में 53 अंक, नरेंद्र मोदी को 100 में 81 और जयाललिता को 100 में 86 अंक प्राप्त हुए।
यह सर्वे ई-मेल और टेलीफोन के जरिये कराया गया। इसमें ज्यादातर प्रतिभागी अरब देशों (कतर, साउदी, बहरीन, आमान और क्वैत) में रहने वाले एनआरआई हैं। इनके अलावा ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूके, सिंगापुर, मलेशिया, श्रीलंका और थाईलैंड में रहने वाले भारतीयों को भी इसमें शामिल किया गया।

75 फीसदी ने लिया मोदी-जया का नाम
सर्वेक्षण में 75 फीसदी लोगों ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री के लिये नरेंद्र मोदी और जयाललिता दोनों ही उपयुक्त कैंडिडेट हैं।

क्या-क्या थे पैमाने
इस सर्वे में शिक्षा, अनुभव, नेतृत्व क्षमता, लोगों का सपोर्ट, राष्ट्रीय पहचान, आर्थशास्त्र का ज्ञान, विश्व नेटवर्क, पार्टी का प्रभाव, लोकतंत्र में विश्वास और परफेक्शन को पैमाने के रूप मं रखे गये थे।

आर्थिक स्थिति संवार सते हैं मोदी
सर्वे में लोगों ने भरोसा जताया कि नरेंद्र मोदी देश की आर्थिक स्थित को बेहतर बना सकते हैं, वो भी मनमोहन सिंह के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर।

दोनों नेताओं को आर्थिक नीतियों का ज्ञान
सर्वे में कहा गया कि दोनों ही नेता नरेंद्र मोदी और जयाललिता को आर्थिक नीतियों का अच्छा ज्ञान है। दोनों ने ही बतौर मुख्यमंत्री सराहनीय प्रदर्शन किया है।

देश के तीन बड़े नेताओं का रिपोर्ट कार्ड
सर्वे के अनुसार जयाललिता ने तमिलनाडु में तेजी से विकास किया है। 2013 में यहां की विकास दर 11 या उससे ऊपर होने की संभावना है, लिहाजा वो अपना यही मॉडल देश पर लागू करने में सक्षम हैं। वहीं नरेंद्र मोदी का अनुभव सिर चढ़कर बोल रहा है। राहुल गांधी 10 में से 9 पैमानों पर फेल हो गये।












Click it and Unblock the Notifications