कहीं प्याज ना दिखा दे हार, घबराई शीला अब 50 रु. बेचेंगी प्याज

नयी दिल्ली। कभी गरीबों का खाना कहा जाने वाला प्याज आज अमीरों की जेब से भी बाहर होता जा रहा है। प्याज की आसमान छूती कीमतें इसे स्टेटस सिंबल बना रही है। दिल्ली में प्याज की किमत 80 रुपए प्रति किलों है। आम आदमी की पहुंच से प्याज बहुत दूर हो चुका है। लेकिन ऐसा नहीं है कि सिर्फ प्याज आम लोगों को ही आंसू से रुला रहा है। प्याज की बढ़ती कीमतों से अब सरकार के भी आंसू निकल रहे है।

दिल्ली का इतिहास कहता है कि प्याज की बढ़ती कीमतों से सरकार का तख्ता पलट तक कर दिया है। 1998 में बीजेपी सरकार को प्याज की वजह से सत्ता से बाहर होना पड़ा था। वहीं अब प्जाय की बेकाबू होती कीमत से शीला सरकार भी परेशान हो गई है।

Delhi Government to sell onions at Rs 50 per kg .

शीला सरकार ने प्याज की बेकाबू कीमतों से राहत दिलाने के लिए एक नई पहल शुरू की है। सरकार आज से पूरी दिल्ली में एक हजार जगहों पर 50 रुपए प्रति किलो के हिसाब से प्याज बेचना शुरू कर रही है। प्याज की वजह से कड़ी आने वाले चुनाव में हार का मुंह ना देखना पड़े इसके लिए शीला सरकार ने ये अहम कदम उठाया है। लोगों को सस्ती प्याज मुहैया कराने के लिए दिल्ली में 150 मोबाइल वैन को लगाया जा रहा है।

दिल्ली सरकार ने 150 मोबाइल वैन के अलावा 400 केंद्रों पर भी सस्ता प्याज मिलेगा, इनमें मदर डेयरी के 280 आउटलेट शामिल हैं। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के मुताबिक उनकी सरकार दिल्ली में बिना लाभ या नुकसान के प्याज की बिक्री की व्यवस्था कर रही है।

दिल्ली में थोक बाजार में प्याज की कीमत 50 रुपये प्रति किलो चल रही है, वहीं यह खुदरा बाजार में ये 60 से 80 रुपये किलो बिक रहा है। जबकि यही प्याज पिछले कुछ हफ्ते पहले तक 20 रुपए प्रति किलो के भाव से मिल रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+