स्कूल में बंटे बिस्कुट खाकर, बच्चे हुए बीमार
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में कल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडा फहराने के बाद बांटे गये बिस्किट खाकर लगभग 12 बच्चे बीमार हो गये। पुलिस के अनुसार घटना हरदुआगंज के ज्ञानदीप शिशु मंदिर की है, जहां पर बच्चों को खाने के लिए बिस्किट दिये गये जिसे खाने के बाद उन्होने पेट दर्द और जी मचलाने की शिकायत की। id="toptextpromo">बच्चों
को पास के ही एक अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उन्हें लगभग एक घंटे बाद घर भेज दिया गया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>सर्किल
आफिसर एम के सक्सेना का कहना है कि बिस्किट के प्रिंट पर देखने से पता चला कि उनका इस्तेमाल इक्सपायरी डेट के बाद किया गया। शुरूआती जांच के बाद स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया गया है।











Click it and Unblock the Notifications