सीएम उमर अब्दुल्लाह ने पूछा सवाल, कश्मीरियों के साथ अलग व्यवहार क्यों?

omar abdullah
जम्मू। पिछले कई दिनों ने घाटी में जारी हिंसा के बाद जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस पर खेद जताते हुए केन्द्र सरकार पर नाराजगी जताई है। आजादी की 67वीं सालगिरह पर बक्शी स्टेडियम में ध्वजारोहण करने के बाद उमर ने कहा कि हमें बताया जाए कि आखिर कश्मीरियों के साथ अलग तरीके से क्यों पेश आया जाता है।

किश्तवाड़ हिसां पर चारों ओर से आलोचना झेल रहे उमर ने केन्द्र सरकार पर अपनी नाराजगी निकाली। सीएम उमर अब्दुल्लाह ने कहा कि हमारे साथ ऐसा बर्ताव किया जाता है कि जैसे कि हम भारत की मुख्यधारा का हिस्सा ही न हो। स्वतंत्रता दिवस समारोह में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 'मुझसे अक्सर पूछा जाता है कि जम्मू-कश्मीर के लोग शेष देश की जनता से अलग क्यों महसूस करते हैं।

सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि हमारे प्रति अलग तरह का रवैया अपनाकर हमे भारत से अलग होने का एहसास दिलाया जाता है। वहीं मुख्यमंत्री उमर ने कश्मीर के लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि मैं कश्मीर की जनता का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने किश्तवाड़ की हिंसा को बढ़ने नहीं दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+