पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लघंन, 3 जवान समेत 4 लोग घायल
जम्मू। पाकिस्तान की ओर से बार-बार सीजफायर का उल्लघंन जारी है। पाकिस्तान अपने नापाक इरादों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी की ओर से ये 11वीं बार सीजफायर का उल्लघंन किया गया है। पाकिस्तान की ओर से भारतीय सैनिकों पर फायरिंग की गई। इस गोलीबारी में एक नागरिक और 3 भारतीय जवान घायल हो गए हैं।
गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान को करारा जबाव देते हुए कहा था कि वह अपनी जमीन का इस्तेमाल भारत के खिलाफ न होने दे। लेकिन, पीएम के इस संदेश का पाकिस्तान सेना पर कोई असर नहीं हुआ।

एलओसी पर लगातार पांचवें दिन संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सेना ने पूंछ सेक्टर में फायरिंग की। इस गोलीबारी में एक नागरिक और 3 जवान घायल हो गए हैं। बाद में भारतीय जवानों ने भी उनका करारा जवाब दिया है।
पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के बालाकोट पट्टी पर स्थित भारतीय चौकियों पर फायरिंग की। पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रही इस गोलीबारी के बाद जम्मू कश्मीर सरकार ने इसकी निंदा की है। वहीं फायरिंग में घायल सौनिकों को सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications