2014 लोकसभा चुनाव में एनडीए के काम नहीं आयेगा 'मोदी मैजिक': सर्वे

बैंगलोर। लोकसभा चुनाव में बहुमत पाने को लेकर देश की राजनीतिक पार्टियों में एक दूसरे पर हमलावर होने का दौर जारी है। इस बीच इंडिया टुडे-सी वोटर ओपनियन पोल के सर्वे के जो नतीजे आये हैं उनके अनुसार 2014 के आम चुनाव में मोदी मैजिक नहीं चलेगा, वहीं कांग्रेस को भारी नुकसान होगा जबकि तीसरा मोर्चा जनता के सामने एक नये विकल्‍प के रूप में सामने आयेगा।

सर्वे के अनुसार सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि एनडीए को नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का ज्‍यादा लाभ होता नहीं दिख रहा है। उन्‍हें 155 सींटें मिलेंगी, जबकि 2009 में उन्‍हें 159 सीटें मिली थी। साथ ही आगामी चुनाव में गठबंधन की प्रमुख दल जदयू , एनडीए के साथ नहीं होगी। वहीं यूपीए को 137 सीटें मिलने की संभावना है, जो कि 2009 के मुकाबले 122 सीटें कम हैं। अगर दोनों राष्‍ट्रीय पार्टियों के सीटों के आंकड़े को देखें तो कांग्रेस को 121 सीटें और भाजपा को 14 सीटों के लाभ के साथ 130 सीटें मिलेंगी।

Loksabha Election 2014 survey

सर्वे के अनुसार तीसरा मोर्चा 251 सीटें लाने में कामयाब रहेगा। जिसमें सपा मुखिया मुलायम सिंह की महत्‍वपूर्ण भ‍ूमिका रहेगी। अगर अभी चुनाव हो जाते हैं तो सपा को 34 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में कांग्रेस को 7, वाईआरएस को 13 और टीआरएस को 12 सीटें मिल सकती हैं। वहीं मोदी के गढ़ गुजरात में भाजपा को 21 और कांग्रेस को 5 सीटें मिल रही हैं। जबकि बीजेपी से अलग होने के बाद जदयू को 10 लोकसभा सीटों का नुकसान होगा।

विधानसभा चुनाव नतीजे

देश में लोकसभा चुनाव के पहले इस वर्ष के अंत में पांच राज्‍यों मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान, छत्‍तीसगढ़, दिल्‍ली और मिजोरम के विधानसभा चुनाव हैं। जिसमें कांग्रेस को भारी नुकसान होता दिख रहा है। मध्‍यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार अपनी हैट ट्रिक पूरी करेगी। जिसमें शिवराज सरकार को बहुमत प्राप्‍त होगा। मध्‍यप्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं। जिसमें भाजपा को 122 सीटें मिलने की संभावना सर्वे में दिख रही हैं मतलब पार्टी को पूर्ण बहुमत मिल सकता है। जबकि कांग्रेस को 2008 के 71 सीटों के मुकाबले 92 सीटें मिलेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+