दिल्‍ली-एनसीआर में भारी बारिश से मचा हाहाकार

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह भारी बारिश हुई और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार सुबह तक बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। यहां सुबह आठ बजे बारिश शुरू हुई। प्रमुख सड़कों पर पानी भर जाने और निकासी में मुश्किल आने से इस दौरान कॉलेज और दफ्तर जाने वाले यात्री विभिन्न स्थानों पर फंस गए। एक यातायात पुलिस अधिकारी ने बताया किनिकास नालियों के जाम हो जाने से हमें कई स्थानों से यातायात बाधित होने की शिकायतें मिल रही हैं। दक्षिणी दिल्ली के निजामुद्दीन, ग्रेटर कैलाश 1 और सफदरजंग में यातायात की गति धीमी है।

पैदलयात्री, मोटरसाइकिल और स्कूटर सवार मेट्रो के पुल के नीचे और अन्य स्थानों में शरण ले रहे हैं जिससे यातायात बाधित हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, गुरुवार सुबह 8.30 बजे से शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक 15.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। यहां शुक्रवार सुबह बारिश की रफ्तार धीमी होने से पहले कई चरणों में बारिश हुई। आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया, "आसमान बादलों से घिरा रहेगा और शहर के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।"

उनके मुताबिक, अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 97 फीसदी दर्ज की गई। जून महीने में मानसून की शुरुआत के बाद से दिल्ली में अब तक 539.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 29 फीसदी अधिक है। शहर में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 30.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तो आईए दिल्‍ली सहित अन्‍य राज्‍यों और प्रमुख शहरों के मौसम का हाल तस्‍वीरों में देख लेते हैं।

दिल्‍ली में बारिश से भयंकर जाम

दिल्‍ली में बारिश से भयंकर जाम

बारिश ने दिल्ली की रफ्तार एक बार फिर रोक दी है। शुक्रवार सुबह से हो रही बारिश से राजधानी और एनसीआर के कई इलाकों में जबरदस्त जाम लग गया है। सुबह 8:30 बजे तक राजधानी में 15.6 मिलीमीटर बारिश हो चुकी थी। कई जगहों पर पानी भरने की भी खबर है। दिल्‍ली के अक्षरधाम, नोएडा मोड़, आईटीओ और पटपड़गंज में ट्रैफिक की रफ्तार बेहद धीमी हो गई है, जिसकी वजह से दफ्तर के लिए निकले लोग सड़कों पर फंस गए हैं। इसके अलावा एनएच-24 में हालात बेहद खराब हैं।

नोएडा में भी भारी बारिश

नोएडा में भी भारी बारिश

शुक्रवार की सुबह दिल्‍ली से सटे नोएडा में भी भारी बारिश के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नोएडा मोड़, सेक्‍टर 22, हरौला मार्केट और सेक्‍टर 58 की तरफ सड़कों पर भारी जलभराव की स्थित से ऑफिस जा रहे लोगों को परेशानी हुई। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि दोपहर बाद मौसम साफ हो जायेगा मगर शाम को बारिश के आसार है। हालांकि इस बारिश ने मौसम सुहाना हो गया है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मप्र में बारिश के आसार

मप्र में बारिश के आसार

मध्य प्रदेश में बारिश के आसार बरकरार हैं। शुक्रवार को भी आसमान पर बादलों को डेरा है और उम्मीद है कि ये बरस सकते हैं। राज्य मंे मानसून के बादल अब तक अन्य वर्षों के मुकाबले कहीं जोरदार तरीके से बरसे हैं और यही कारण है कि यहां अगस्त माह की इस अवधि तक होने वाली औसत बारिश से ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है। बीते 24 घंटों के दौरान भी बारिश हुई है। ग्वालियर में 18 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा अन्य हिस्सों में रिमझिम फुहारों का सिलसिला बना रहा।

लखनऊ में बादल छाए, भारी बारिश के आसार

लखनऊ में बादल छाए, भारी बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित सूबे के कई जिलों में शुक्रवार सुबह से ही आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। मौमस विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में बारिश होने के आसार जताए हैं। उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अगले एक दो दिनों तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में सामान्य एवं तेज बारिश होने का अनुमान है। पूर्वांचल और बुंदेलखंड के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश होने की संभावना है।

बिहार में बादल छाए, बारिश की संभावना

बिहार में बादल छाए, बारिश की संभावना

राजधानी पटना सहित बिहार के अधिकांश इलाकों में गुरुवार को हल्के बादल छाए हुए हैं, हालांकि बीच-बीच में धूप भी निकल रही है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार गुरुवार को पटना का न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि गया का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 26.4 डिग्री और भागलपुर का 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+