डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, 1 डॉलर की कीमत 62 रुपए

Rupee breaches 62 to hit record low against dollar.
मुंबई। डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रुपए में लगातार हो रही गिरावट का दौर जारी है। आज डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत 62 पर पहुंच गई। आज के कारोबार में एक डॉलर का भाव 62 रुपये के अहम स्तर को भी पार कर गया। डॉलर के मुकाबले रुपये का यह अब तक का सबसे निचला स्तर है।

इससे पहले रुपया 61.80 के नीचले स्तर पर गिरा था। फारेक्स बाजार में इससे पिछले सत्र के दौरान डॉलर की तुलना में रुपए 24 पैसे कमजोर होकर 61.43 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ था, जो आज के शुरुआती कारोबार में 10 पैसे के सुधार के साथ 61.33 रुपए प्रति डॉलर पर आ गया। रुपये में लगातार जारी कमजोरी के बाद शेयर बाजार भी औंधे मुंह गिर गया है। बीएसई सेंसेक्स 500 अंक लुढ़ककर 19,000 के स्तर से नीचे पहुंच गया। वहीं सौने के भाव में लगातार तेजी जारी है। आज सोना 30 हजार के पार हो गया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से मिले खराब संकेतों के चलते घरेलू बाजारों में गिरावट देखने को मिली। शुरूआती में सेंसेक्स 500 अंक टूटा गया।

आज सेंसेक्स की शुरुआत भी खबार रही। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 70.48 अंकों की गिरावट के साथ 19,297.11 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 36.85 अंकों की गिरावट के साथ 5,705.45 पर खुला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+