नेपाल में पेश हुई महिन्‍द्रा रिवा ई2ओ (e2o), 22.5 लाख रुपये

आपको यह पढ़कर, थोड़ी हैरानी हो रही होगी कि आखिर महिन्‍द्रा की छोटी कार अचानक इतनी महंगी कैसे हो गई। अभी हाल ही में तो इस कार को दिल्‍ली में 5.96 लाख रुपये में पेश किया गया था। लेकिन चौकिये नहीं जनाब, दरअसाल यह कीमत भारत में नहीं बल्कि पड़ोसी मुल्‍क नेपाल के लिये तय की गई है।

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिन्‍द्रा एंड महिन्‍द्रा ने भारतीय बाजार के अलावा अन्‍य पड़ोसी मुल्‍क में भी अपनी इलेक्ट्रिक कार का विस्‍तार शुरू कर दिया है। इसी क्रम में महिन्‍द्रा ने नेपाल में अपनी बेहतरीन कार इलेक्ट्रिक रिवा ई2ओ को पेश किया है। बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार इलेक्ट्रिक मोटर से सजी इस कार को पहली बार देश के बाहर पेश किया गया है।

mahindra-e2o-launched-nepal

इस कार को लॉन्‍च करने के दौरान कंपनी ने बताया कि, यह कार पूर्णरूपेण एक स्वचालित कार है। इसमें बूस्ट-मोड प्रणाली लगी होती है, जिससे कार की रफ्तार तत्काल तेज हो जाती है। महिन्‍द्रा रीवा ई2ओ की अधिकतम स्‍पीड 81 किलोमीटर प्रतिघंटा है। महिन्‍द्रा रीवा ई2ओ पूरी तरह से चार्ज होने में महज 5 घंटे का समय लेती है।

एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह कार 100 किलोमीटर तक का सफर करने में सक्षम है। महिन्‍द्रा रीवा ई2ओ का कुल वजन 830 किलोग्राम है। इस कार में अगले पहिए में 215 एमएम डिस्‍क और पिछले पहिए में 180 एमएम के ड्रम ब्रेक का प्रयोग किया गया है। इस कार में 3 फेज इंडक्‍शन मोटर का प्रयोग किया गया है।

कंपनी का मानना है कि यह कार देश में आधुनिक मोबिलिटी को नया आयाम देगी। कंपनी के अनुसार यह रीवा ई2ओ एक सामान्‍य कार से 4 गुना बेहतर माइलेज प्रदाता है। कंपनी ने कहा है कि इलेक्ट्रिक वाहन उत्सर्जन मुक्त स्थिर समाज के लिए एक समाधान बन सकते हैं। इससे पर्यावरणीय क्षति, पर्यावरण संबंधित स्वास्थ्य समस्याएं, जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा सुरक्षा और तेल कीमतों में वृद्धि भी कम होती है।

वाहन की लांचिंग कार्यक्रम में एमरेव के चेयरमैन पवन गोयनका ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन जीवाश्म ईंधनों से चलने वाले वाहनों के विकल्प के रूप में उभर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+