सोने की कीमतों में फिर से लगी आग
नई दिल्ली। पिछले दिनों देश के वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने देशवासियों से सोने में कम निवेश करने की बात कही थी लेकिन लगता है कि उनकी बात का उल्टा असर पड़ रहा है। कम से कम खुदरा बाजार में सोने की कीमतें देखकर तो यही कहा जा सकता है। घरेलू बाजार में सोने की कीमत 30,000 रूपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गई हैं।
कमोडिटी स्टॉक एक्सचेंज एमसीएक्स पर गोल्ड फ्यूचर 30,170 रूपये हो गया है जो कि पिछले सत्र की तुलना में चार फीसदी अधिक है। वहीं अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतें दो माह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गयी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि सोना आज भी निवेशकों की पहली पसंद है, जिससे कि बाजार में इसकी मांग बढ़ गयी है।

सोने की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने लोगों से कम सोना खरीदने की अपील की थी लेकिन लोगों पर इसका कोई सार्थक प्रभाव नहीं पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications