स्वतंत्रता दिवस पर असम में उग्रवादियों ने किया ग्रेनेड से ब्लास्ट, 1 घायल

उग्रवादियों द्वारा किए गए इस ग्रेनेड हमले में एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक कोकराझार के तेंगापाड़ा में सुबह तकरीबन 9 बजकर 45 मिनट पर बोडो उग्रवादियों ने ग्रेनेड से विस्फोट किया। विस्फोट के बाद पुलिस ने फौरन मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और इलाके की सघन तलाशी शुरु की, जिसके बाद पुलिस को उसी इलाके से एक और ग्रेनेड बरामद हुआ। इसके अलावा चिरांग जिले के बिजनी से भी ग्रेनेड बरामद किए जाने की सूचना है।
वहीं कोकराझार में हुए ग्रेनेड धमाके में एक व्यक्ति के गंबीर रुप से घायल होने की खबर है। वहीं पुलिस की सूचना के मुताबिक चिरांग में 4 मोटरसाइकिल सवारों ने एक ग्रेनेड फेंका, पर उसमें विस्फोट नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने चारों युवकों को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर रही है।
पुलिस के मुताबिक इस विस्फोट के पीछे नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड के लोगों का हाथ है। वहीं उनका मानना है कि लोगों के मन में डर पैदा करने के लिए उग्रवादियों ने सार्वजनिक स्थानों पर विस्फोट की घटनाओं को अंजाम दिया है।












Click it and Unblock the Notifications