आक्रामक मोदी को आडवाणी की सीख, कहा आज के दिन निजी आलोचना से बचें
नयी दिल्ली। गुजरात के मुख्यमंत्री और बीजेपी के चुनाव प्रभारी नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश की सत्तारुढ़ गठबंधन सरकार और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर जमकर निशाना साधा। मोदी के निशाने पर मनमोहन और सोनिया थे,लेकिन बीजेपी के वऱिष्ठ नेतचा लाल कृष्ण आडवाणी को मोदी की ये बात पसंद नहीं आई।
पूर्व उप प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को परोक्ष रूप से नसीहत देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर निजी आलोचनाओं से बचना चाहिये।

अपने आवास पर राष्ट्रध्वज फहराने के बाद उन्होंने बिना मोदी का नाम लिए हए कहा कि कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस है। इस दिन कोई निजी आलोचना नहीं होनी चाहिये।
दरअसल आडवाणी ने ये बयान मोदी के उस भाषण के बाद दिया है जिसमें सुबह उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनकी सरकार की जमकर आलोचना की। उन्होंने प्रधानमंत्री को विकास और सुप्रशासन पर खुली बहस की चुनौती भी दी। मोदी के इस बयान पर बीजेपी नेता ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कम से कम आज के लिए लोगों को निजी आलोचनाओं से बचना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications